संभल, फरवरी 22 -- हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव मुजफ्फरपुर में बुधवार सुबह बुकिंग पर जा रहे एक युवक के साथ रास्ते में मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर एक नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव महोरा लखूपुरा निवासी निक्की ने तहरीर देकर बताया कि बीती बुधवार सुबह करीब 11:45 बजे वह अपनी गाड़ी लेकर बुकिंग के सिलसिले में हयातनगर जा रहा था। आरोप है कि जैसे ही वह गांव मुजफ्फरपुर पहुंचा, वहां पहले से मौजूद एक व्यक्ति ने उसकी गाड़ी रोक ली। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने जबरन गाड़ी की चाबी निकाल ली और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे। इसी बीच सूचना पाकर गाड़ी मालिक भी घटनास्थल पर पहुंच गया और आरोपी से चाबी वापस करने को कहा। आरोप है कि इस पर आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.