गढ़वा, अगस्त 9 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय से महज एक किमी दूर स्थित के बुका गांव के तीनकोनिया टोला डायरिया की चपेट में है। टोला में 80 वर्षीया बुजुर्ग तेतरी देवी की मौत हो गयी है। वहीं टोले में दर्जनभर से अधिक लोग आक्रांत है। डायरिया से पीड़ित लोगों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद रामाकांत पासवान के पुत्र 16 वर्षीय विवेक कुमार, अरविंद कुमार की पत्नी 25 वर्षीया निशा देवी, राजेवश्व रावत की पत्नी 50 वर्षीया तेतरी देवी, भीम कुमार राम के पुत्र दो वर्षीय अंकित कुमार, प्रेम कुमार राम की पुत्री दो वर्षीया बेबी कुमारी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इधर, बीडीओ नंदजी राम और मुखिया बेबी देवी ने टोले का जायजा लिया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जाती है। इस टोले में डायरिया पीड़ित लोगों उल्टी व दस्त की समस्या से है। उ...