हाथरस, फरवरी 10 -- हाथरस-हसायन, संवाददाता। कोतवाली हसायन के गांव भिंतर में एक युवक ने विषाक्त का सेवन कर जान दे दी। फिरोजाबाद के थाना खैरगढ़ के गांव शियावरी निवासी 28 वर्षीय लोकेश पुत्र सुनील की भिंतर गांव में अपनी बुआ के यहां रहकर चार पहिया वाहन चलाता था। मंगलवार की सुबह उसने विशाक्त का सेवन किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत हो जाने की जानकारी पर तमाम ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना कोतवाली हसायन पुलिस को दी गई। सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गिरीश गौतम मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की और वहां लोगों से पूछताछ की। पुलिस को मौके से कीटनाशक की एक खाली शीशी भी मिली। पुलिस ने मृतक के परिजनों को फोन करके फिरोजाबाद सूचना दे दी। सूचन...