पौड़ी, अगस्त 20 -- नेशनल हाईवे बुआखाल-रामनगर पर पाबौ के कलगड़ी में टूटे मोटर पुल की जगह बुधवार को बैली ब्रिज बनकर तैयार हो गया। यह मोटर पुल बीती 6 अगस्त को जिले में आई भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन की वजह से टूटा था और तब से पाबौ से आगे हाईवे पर आवाजाही बंद पड़ी थी। बुधवार को एनएच लोनिवि धुमाकोट ने बैली ब्रिज पर हल्के वाहनों की आवाजाही शुरू करवा दी। इस बैली ब्रिज का वर्चुवल शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने विधिवत शुरूआत की। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बैली ब्रिज बनने से क्षेत्र के लोगों को राहत मिली है। बैली ब्रिज को बनाने के लिए युद्ध स्तर पर काम किया गया। एनएच के ईई अरुण कुमार के मुताबिक फिलहाल ब्रिज पर हल्के वाहन की अवाजाही शुरू की गई है। एक हफ्ते बाद इस पर भारी वाहन भी चल सकेंगे। इसके लिए अभी काम चल ही रहा है। इस बैली ब्रिज के बनने से लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.