लखनऊ, फरवरी 9 -- -जलशक्ति मंत्री ने की समीक्षा बैठक, कंपनियों जेल भेजने व टर्मिनेशन की दी चेतावनी -बीजीसीसी व एलएंडटी के कार्यों में धीमी गति पर जताई नाराजगी -पाइपलाइन बिछाने में क्षतिग्रस्त 97 फीसदी सड़कें ठीक होने का दावा लखनऊ, विशेष संवाददाता। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बुंदेलखंड और विन्ध्य क्षेत्र के सभी घरों तक 30 दिन के भीतर जलापूर्ति का काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को विन्ध्य, बुंदेलखंड के जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए जलशक्ति मंत्री ने परियोजना में काम कर रही कंपनियों को अल्टीमेटम दिया कि 30 दिन के भीतर काम पूरा न होने पर कंपनियों के खिलाफ एफआईआर और टर्मिनेशन की कार्रवाई की जाएगी। विन्ध्य और बुंदेलखंड में धीमी गति से कार्य कर रही बीजीसीसी और एलएंडटी के काम पर मंत्री ने नाराजगी जताई। जलशक्ति मंत्र...