लखनऊ, जुलाई 18 -- दक्षिण उत्तर प्रदेश के मध्य भाग में स्थित डिप्रेशन यानी अवदाब शुक्रवार को उत्तर पश्चिम की ओर आगे बढ़ा। इसके असर से बुंदेलखंड समेत प्रदेश के दक्षिण में स्थित जिलों को वर्षा का कहर झेलना पड़ा। बुंदेलखंड में अतिवृष्टि की स्थिति ने तबाही मचाई। इस दौरान हादसों में नौ लोगों की जान चली गई। बीते 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक वर्षा हमीरपुर में 240 मिलीमीटर दर्ज की गई। बांदा के चिल्लाघाट में 204 मिलीमीटर बारिश हुई। चित्रकूट के अटर्रा में 175, महोबा के कुलपहाड़ में 144, प्रयागराज के कोरांव में 84.5 मिलीमीटर वर्षा हुई। ललितपुर के तेलबहट में 80 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान बांदा में दीवार गिर गई। मलबे में दबकर भाई-बहन समेत तीन की मौत हो गई। बांदा के ही तिंदवारी के गढ़रा नाले में दो भाई डूब गए। चित्रकूट में बारिश के दौरान घर गिरन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.