बांदा, जनवरी 31 -- बांदा। संवाददाता रायफल क्लब मैदान में बुंदेलखंड कबड्डी लीग के तहत शनिवार को दर्शकों को रोमांचक मैच देखने को मिला। पन्ना डायमंड्स ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस को 28-25 से पराजित किया। मलखान राइडर्स ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए छत्रसाल बुंदेला को 31-14 से हराया। महाराजा खेत सिंह ने आल्हा योद्धा को 33-20 से शिकस्त दी। पन्ना डायमंड्स ने एक अन्य मुकाबले में बांदा दबंग के विरुद्ध 32 अंक बनाते हुए मुकाबला अपने नाम किया। मलखान राइडर्स ने करीबी मुकाबले में बुंदेलखंड एक्सप्रेस को 29-27 से पराजित किया। छत्रसाल बुंदेला और महाराजा खेत सिंह के बीच खेला गया मुकाबला 23-23 की बराबरी पर समाप्त हुआ। वहीं ऊदल लायंस ने दमदार प्रदर्शन करते हुए आल्हा योद्धा को 34-22 से हराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...