हमीरपुर, दिसम्बर 30 -- सरीला, संवाददाता। थाना जरिया क्षेत्र अंतर्गत बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार शाम हुए दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक मप्र के छतरपुर जनपद के नौगांव कस्बा निवासी हैं, जो बाइक से उरई (जालौन) जाने को निकले थे। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शवों को राठ सीएचसी पहुंचाया गया है। पुलिस के अनुसार मप्र के छतरपुर जनपद के नौगांव निवासी 30 वर्षीय प्रत्यूष बाजपेयी और 29 वर्षीय किशन चतुर्वेदी मंगलवार शाम बाइक से उरई (जालौन) की ओर जा रहे थे। शाम करीब 6.00 बजे के आसपास जब इनकी बाइक जरिया थानाक्षेत्र में इटैलियाबाजा गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के 48वें किलोमीटर पिलर के समीप पहुंची, तभी अचानक असंतुलित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.