गंगापार, नवम्बर 29 -- ग्वालियर से बनारस जा रही बुंदेलखंड एक्सप्रेस में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब ट्रेन के जनरल कोच से तेज धुआं उठता दिखाई दिया। शंकरगढ़ स्टेशन पर सुबह लगभग 5:35 बजे पहुंची ट्रेन को तत्काल रोका गया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मौजूद यात्रियों ने जनरल बोगी से असामान्य रूप से धुआं निकलते देखा, जिसके बाद स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही सीएनडब्ल्यू स्टाफ, स्टेशनकर्मी व शंकरगढ़ के आरपीएफ जवान मौके पर सक्रिय हो गए। काफी मशक्कत के बाद कोच में उठ रहे धुएं पर काबू पाया गया। हालांकि आग से काई नुकसान की सूचना नहीं है। धुआं निकलने की समस्या को नियंत्रित करने में लगभग एक घंटा 20 मिनट का समय लगा, जिसके चलते ट्रेन इसी अवधि तक शंकरगढ़ स्टेशन पर खड़ी रही। स्थिति सामान्य होने के बाद ट्रेन को आगे प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.