औरैया, दिसम्बर 20 -- औरैया, संवाददाता।बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सर्दी के चलते एक कार चालक की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह टोल प्लाजा के पास बेहोश हो गया। मौके पर मौजूद यूपीडा एंबुलेंस से चालक को जिला संयुक्त चिकित्सालय औरैया पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज चिचौली रेफर कर दिया गया। इंद्रपुरी, दिल्ली निवासी 24 वर्षीय गगनदीप पुत्र अजीत सिंह अपने मित्र के परिवार के साथ कार से अतर्रा, बांदा-हमीरपुर गया हुआ था। शुक्रवार की देर शाम सभी लोग बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के रास्ते दिल्ली वापस लौट रहे थे। बताया गया कि रास्ते में अचानक अधिक सर्दी लगने के कारण गगनदीप को सीने में तेज दर्द महसूस हुआ और उसकी हालत बिगड़ने लगी। साथियों के अनुसार औरैया के समीप टोल टैक्स पहुंचते ही गगनदीप ने किसी तरह कार को सड़क किनारे खड़ा किया। इसके बाद वह छट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.