औरैया, फरवरी 18 -- औरैया, संवाददाता। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बुधवार शाम ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार महिलाओं समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला संयुक्त चिकित्सालय भिजवाया, जहां से हालत नाजुक होने पर सभी को 100 शैय्या जिला अस्पताल चिचौली रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार छतरपुर मध्य प्रदेश के पन्ना नाका निवासी कार चालक रामकृष्ण द्विवेदी पुत्र सीताराम तीन दिन पहले अपनी कार से शाहजहांपुर स्थित हाई फूल नेश आश्रम गए थे। उनके साथ विश्व नाका कॉलोनी निवासी सावित्री देवी पत्नी श्रीकांत गुप्ता, बिहारी मार्ग निवासी पदमा गुप्ता पत्नी प्रमोद गुप्ता तथा प्रमोद गुप्ता भी थे। बुधवार को सभी लोग कार से वापस छतरपुर लौट रहे थे। इसी दौरान औरैया क्षेत्र में मिहौली के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.