रांची, मार्च 7 -- बुंडू, संवाददाता। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग, कोल इंडिया लिमिटेड और श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल के संयुक्त प्रयास से बुंडू प्रखंड में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत 551 बच्चों की हृदय जांच की गई। इस दौरान सीएचसी और विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने शून्य से 15 वर्ष के 551 बच्चों की हृदय संबंधी बीमारियों और लक्षणों की जांच की। इस दौरान चार बच्चों में हृदय रोग के संभावित लक्षण पाए गए। जिन्हें आगे की चिकित्सा जांच और उपचार के लिए रेफर किया गया। आयोजकों ने बताया कि यदि किसी बच्चे में हृदय रोग से संबंधित कोई लक्षण हैं, तो वे श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल के हेल्पलाइन नंबर 6299737695 पर संपर्क कर सकते हैं। चिकित्सकों ने राजकीय मध्य विद्यालय तैमारा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय नावाडीह, उत्क्रमित मध्य विद्यालय एदलहातू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.