रांची, अक्टूबर 8 -- बुंडू, प्रतिनिधि। झारखंड में संघ एवं विचार परिवार के संस्थापक, अनेक सामाजिक-आध्यात्मिक संस्थाओं के प्रेरक और विश्व के सबसे बड़े सूर्य मंदिर (बुंडू) के निर्माता, प्रसिद्ध समाजसेवी पूज्य सीताराम मारू की जन्म शताब्दी वर्ष पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भारत सरकार ने पूज्य मारू जी की स्मृति में एक स्मारक डाक टिकट जारी किया है। इसका लोकार्पण 11 अक्तूबर 2025 को राजभवन, रांची में राज्यपाल और मुख्यमंत्री की उपस्थिति में होगा। उसी दिन शाम को रांची क्लब परिसर में नागरिक सम्मान समारोह होगा, जिसके मुख्य अतिथि चिन्मय मिशन के ग्लोबल हेड पूज्य तेजोमयानंद जी महाराज होंगे। पद्म भूषण कड़िया मुंडा और केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ विशिष्ट अतिथि होंगे। जन्म शताब्दी समारोह का मुख्य आयोजन 12 अक्तूबर को उनकी कर्मस्थली बुंडू के ...