रांची, नवम्बर 15 -- बुंडू, संवाददाता। उलगुलान के महानायक बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और झारखंड स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर बुंडू में आदिवासी संघर्ष मोर्चा और भाकपा माले ने उलगुलान मार्च निकाला। मार्च के बाद बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। नुक्कड़ सभा में आदिवासी संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय पार्षद संतोष मुंडा ने बिरसा मुंडा जयंती और झारखंड स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। सभा को सुखदेव मुंडा, माले जिला सचिव जगमोहन महतो और लखिमनी मुंडा आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में रामेश्वर मुंडा, दिलीप मांझी, ठाकुरा मुंडा, दामोदर प्रजापति, कालीपद मुंडा, पूर्णचंद्र मुंडा, रेशमी मुंडा, डोमन मुंडा, पार्वती मुंडा, भीष्म महतो, दुलाल मुंडा, पुष्कर मुंडा, मंटू मुंडा, सनिका मुंडा, राजू मुंडा, कार्तिक प्रमाणिक, बिरसा मुंडा, दशरथ लोहरा और लखी...