रांची, फरवरी 8 -- बुंडू, संवाददाता। मजदूर सेवा संगठन के तत्वावधान में रामकृष्ण मिशन आश्रम और जीवक हॉस्पिटल के सहयोग से रविवार को बारूहातू गांव में नि:शुल्क स्वास्थ्य, नेत्र और मोतियाबिंद जांच शिविर लगाया गया। मजदूर सेवा संगठन के अध्यक्ष ठाकुर जीतमोहन प्रमाणिक ने बताया कि शिविर में लगभग 10 मोतियाबिंद मरीजों की पहचान की गई है। इन चिह्नित मरीजों का एक साथ नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन किया जाएगा। मरीजों को जीवक अस्पताल तक पहुंचाने की व्यवस्था मजदूर सेवा संगठन द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में बारूहातू की मुखिया रेखा देवी, उप-मुखिया, बारूहातू की सभी सहिया, डॉ राहुल और मजदूर सेवा संगठन के अध्यक्ष ठाकुर जीतमोहन प्रमाणिक आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...