रांची, जनवरी 30 -- रांची, वरीय संवाददाता। बुंडू के बिरहोर गांव अमनबुरू में तीन महीने से नहीं है बिजली की खबर हिन्दुस्तान में प्रकाशित होने पर गुरुवार को विद्युत आपूर्ति प्रमंडल रांची पूर्वी के सहायक विद्युत अभियंता जीतेंद्र कुमार गांव पहुंचे। वे खराब ट्रांसफॉर्मर को उठवा ले गए और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि शुक्रवार को मरम्मत कर दूसरा ट्रांसफॉर्मर लगा दिया जाएगा और बिजली बहाल कर दी जाएगी। ज्ञात हो कि अमनबुरू का 25 केवीए और दीपाटोली का 10 केवीए का ट्रांसफॉर्मर पिछले तीन महीनों से खराब था। इससे पूरे गांव में रात में अंधेरा पसरा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...