रांची, मई 10 -- बुंडू, संवाददाता। रांची-टाटा रोड पर कांची नदी पुल के पास बुंडू पुलिस ने आठ मवेशी लदी कार के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। घटना शनिवार की सुबह लगभग 7:30 बजे की है। बुंडू डीएसपी ओमप्रकाश ने प्रेसवार्ता में बताया कि पकड़े गए आरोपियों में अख्तर अंसारी, निवासी पिपराडीह, थाना बड़कागांव, हजारीबाग, समीर कुरैशी निवासी कांटाटोली, थाना लोअर बाजार रांची निवासी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना पर कांची-नदी पुल के पास बुंडू पुलिस ने टाटा से रांची की ओर जा रही कार को रोकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर चालक और उसका साथी कार छोड़कर भागने लगे। बुंडू पुलिस ने पीछाकर दोनों को धर दबोचा। थाना प्रभारी रामकुमार वर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों ने चार पहिया वाहन की पिछली दो सीटें हटा दी थीं और मानवता की सभी हदें पार करते हुए आठ मवेश...