रांची, फरवरी 23 -- बुंडू, संवाददाता। थाना क्षेत्र के अस्पताल टोली स्थित निरंजन महतो के किराये के एसबेस्टस मकान में पुलिस ने रविवार को छापेमारी की। इस दौरान अवैध लॉटरी टिकटों की खरीद-बिक्री करते छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से नगालैंड कंपनी के 50 हजार रुपये के अवैध लॉटरी टिकट और 51 हजार रुपये नगद जब्त किए गए। पकड़े गए आरोपियों में बुंडू बाजारटांड़ निवासी देवानंद राम, शुभम वाल्मीकि के साथ उनके सहयोगियों नीलगिरि टोली निवासी संदीप पाल, पुराना बाजारटोली निवासी अनंत कुमार पांडेय, टांगरटोली निवासी मोहन खंडित और रामगढ़ जिले के कुजू निवासी डोरीलाल राम शामिल हैं। यह जानकारी बुंडू थाना प्रभारी रामकुमार वर्मा ने रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि वरीय पुलिस पदाधिकारियों को सूचना मिली थी कि बुंडू के अस्पतालटोली में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.