रांची, जनवरी 21 -- बुंडू, संवाददाता। रांची-टाटा मार्ग पर कॉलेज मोड़, बुंडू के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सब्जी खरीदकर घर लौट रही महिला की मौत हो गई। मृतका 56 वर्षीय पार्वती देवी भोरगाडीह गांव की निवासी थी। इससे पहले घायल महिला को बुंडू पुलिस ने अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना बुधवार की शाम लगभग आठ बजे की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...