रांची, मार्च 24 -- बुंडू, संवाददाता। थाना क्षेत्र के जामटोली मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार पुलिसकर्मी की मौत हो गई। घटना सोमवार की दोपहर लगभग एक बजे की है। मृतक 38 वर्षीय जयप्रकाश महतो राहे थाना क्षेत्र के उरांवडीह गांव का निवासी था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जयप्रकाश बाइक से सोनाहातू से बुंडू की ओर आ रहा था। जामटोली के पास मोड़ पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। हादसे में बाइक सवार जयप्रकाश महतो घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से बुंडू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.