रांची, अक्टूबर 4 -- बुंडू, प्रतिनिधि। जिला परिषद द्वारा बुंडू नगर पंचायत क्षेत्र में लगभग चार करोड़ रुपये से बनाए जा रहे मार्केट परिसर (कुल 42 दुकानें) के निर्माण में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की जा रही है। स्थानीय लोगों ने निर्माण का ठेका लेनेवाले रमाकांत सिंह पर तकनीकी मानकों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, निर्माण में ईंटों की जुड़ाई के लिए सीमेंट और बालू का अनुपात मानक 1:6 के बदले 1:10 से 1:12 तक इस्तेमाल किया जा रहा है। सबसे गंभीर बात यह है कि लिंटेल (बीम) और टाइफिन की ढलाई में तकनीकी मानकों के विपरीत केवल दो छड़ें लगाई जा रही हैं, जबकि पिलरों में भी पतली और कम संख्या में छड़ें डाली जा रही हैं। इसकी पुष्टि एक वायरल वीडियो से भी होती है, इसमें मजदूर खुले बालू के ढेर में सीमेंट मिलाकर मसाला तैयार कर रहे हैं। वही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.