रांची, अगस्त 11 -- बुंडू, संवाददाता। बुंडू अनुमंडल कार्यालय स्थित बार एसोसिएशन का चुनाव सोमवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। सत्र 2025-2027 के लिए आयोजित इस निर्वाचन में अधिवक्ताओं ने सुबह 10 बजे से दिन के तीन बजे तक उत्साहपूर्वक मतदान किया। चुनाव की पूरी प्रक्रिया झारखंड बार काउंसिल के पर्यवेक्षक संजय कुमार विद्रोही की देखरेख में की गई। मतदान के बाद रिटर्निंग अफसर रितेश कुमार जायसवाल, सहायक रिटर्निंग अफसर विशेश्वर प्रसाद और वासुदेव प्रमाणिक की देखरेख में मतगणना की गई, इसके बाद देर शाम परिणाम घोषित किए गए। निर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार है, अध्यक्ष रामचरण महतो, उपाध्यक्ष आनंदराम महतो (निर्विरोध), सचिव शिव शंकर महतो, संयुक्त सचिव संजय कुमार पांडेये (निर्विरोध), कोषाध्यक्ष अनूप कुमार जायसवाल, कार्यकारिणी सदस्य (सभी निर्विरोध) परमेश्वर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.