रांची, फरवरी 7 -- बुंडू, संवाददाता। नगर निकाय चुनाव को लेकर शनिवार को बुंडू नगर पंचायत के अध्यक्ष पद और 13 वार्ड पार्षद पदों के प्रत्याशियों को निर्वाची पदाधिकारी द्वारा चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया। इसके बाद प्रत्याशियों ने बुंडू नगर पंचायत के सभी वार्डों में जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेश उरांव ने रंकीनी मंदिर और राधारानी मंदिर में माता का आशीर्वाद प्राप्त कर अपने प्रचार अभियान की शुरुआत की। उन्होंने बुंडू नगर के मतदाताओं से टॉर्च छाप पर वोट देकर उन्हें विजयी बनाने की अपील की। वहीं अध्यक्ष पद के अन्य उम्मीदवार विजय बड़ाइक ने महावीर चौक स्थित बजरंगबली मंदिर में पूजा-अर्चना की और लोगों से चूड़ी छाप पर वोट देकर सफल बनाने का आग्रह किया। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे। इसके साथ ही अध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.