रांची, मार्च 26 -- बुंडू, संवाददाता। रामनवमी, सरहुल और ईद को लेकर बुधवार को शांति समिति की बैठक थाना परिसर में अनुमंडल पदाधिकारी किस्टो कुमार बेसरा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सभी पर्व को शांति, सादगी और भाईचारे के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। डीएसपी ओमप्रकाश ने कहा पर्व में शराब और शराबियों पर विशेष नजर रखी जाएगी। मौके पर थाना प्रभारी ने रामनवमी और सरहुल को लेकर निकलने वाली शोभा यात्रा रूट और समय जानकारी देने का निर्देश दिया। मौके पर डीएसपी ओमप्रकाश, सीओ हंस हेंब्रम, रंजीत कुमार महतो, रोशन महतो, सलीम मोहम्मद, कैलाश हवाई, घसीराम उरांव, शत्रुघ्न महतो, शुभम कुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.