रांची, फरवरी 1 -- तमाड़, प्रतिनिधि। आदिवासी मुंडा समाज की बैठक रविवार को सालगाडीह स्थित पुष्पक होटल में संपन्न हुई। बैठक में 21 और 22 फरवरी को बुंडू के ताऊ मैदान में आयोजित होनेवाले दो दिनी मुंडारी खूंटकट्टी कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। मुंडारी खूंटकट्टी व्यवस्था (सीएनटी एक्ट) पर आधारित इस कार्यशाला के लिए कार्यकारिणी समिति गठित की गई। इसमें अध्यक्ष हीरा मुंडा, उपाध्यक्ष राम सहाय मुंडा, जगरनाथ मुंडा, महेश सिंह मुंडा, उदारकांत मुंडा और ललितेश्वर लाल मुंडा बनाए गए। सचिव पूर्णचन्द्र सिंह मुंडा, उप सचिव सहदेव सिंह मुंडा, कोषाध्यक्ष अधनु सिंह मुंडा, उप कोषाध्यक्ष शालू कुमारी बनाए गए। कार्यकारिणी सदस्य परीक्षित मुंडा, मंटू कुमार मुंडा, सुखलाल मुंडा, गोविंद मुंडा, अनिरुद्ध सिंह मुंडा, धनंजय सिंह मुंडा, रामेश्वर सिंह मुंडा और हरिश्च...