रांची, फरवरी 7 -- बुंडू, संवाददाता। बुंडू थाना क्षेत्र के बिचाहातू गांव स्थित लेपाडीह टोला के पास कुएं में एक अज्ञात शव तैरता पाया गया। शनिवार को ग्रामीणों ने इसकी सूचना बुंडू पुलिस को दी। इसके बाद थाना प्रभारी रामकुमार वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद शव को कुएं निकाला। इसके बाद पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स, रांची भेज दिया है। थाना प्रभारी ने सोशल मीडिया के जरिए अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति शव की पहचान करता है तो तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.