दुमका, जनवरी 27 -- दुमका, प्रतिनिधि। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय ने शनिवार को बी.लिस सेमेस्टर-2 और एम.लिस सेमेस्टर-2 की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया। जारी शेड्यूल के अनुसार बी.लिस सेमेस्टर-2 की परीक्षाएं क्रमश: पेपर-5, 6 और 7 के लिए 31 जनवरी, 4 और 6 फरवरी को होंगी। एम.लिस सेमेस्टर-2 की परीक्षाएं क्रमश: पेपर-5, 6, 7 और 8 के लिए 31 जनवरी, 4, 6 और 7 फरवरी को होंगी। छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से परीक्षा शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.