कन्नौज, दिसम्बर 3 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख के बहुद्देशीय सहकारी समिति की वार्षिक बैठक में समिति की वित्तीय वर्ष 2024-25 आय व्यय का ब्यौरा पेश किया गया। इस वर्ष समिति फायदे मे रही और किसानों को यूरिया, डीएपी एन पीके की 20245 बोरियां किसानों को उपलब्ध कराई गई। वहीं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष राघव दुबे व मंडल अध्यक्ष मंजेश पाल पहुंच कर भाजपा द्वारा किसानों के हित के लिए जानकारियां भी दी। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। बहुउद्देशीय सहकारी समिति बी-पैक्स सौरिख की वित्तीय वर्ष 2024-25 की वार्षिक बैठक में समिति की आय व्यय का ब्यौरा किसानों के बीच रखा गया। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत व भाजपा नेता तथा क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष राघव दुबे, मंडल अध्यक्ष मंजेश पाल ने का...