आगरा, जनवरी 8 -- थाना ढोलना के कस्बा बिलराम स्थित समिति बी-पैक्स पर मंगलवार की सुबह खाद वितरण क दौरान एक युवक ने सचिव के साथ अभद्रता कर दी। आरोप है कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर समिति के ऑफिस में तोड़फोड़ की है। साथी सचिव को जाति सूचक गालियां दी हैं। इस मामले में सचिव ने एक नामजद व अन्य के विरुद्ध कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस के अनुसार बहुद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति बिलराम पर तैनात सचिव वीरपाल ने दी तहरीर में आरोप लगाया है कि वह मंगलवार को समिति पर सुबह 10 बजे से खाद का वितरण कर रहे थे। तभी गांव रहमतपुर माफी निवासी पूरन सिंह दोपहर तीन बजे वहां पहुंचे। पूरन लाइन में न लगकर अलग से खाद की मांग करने लगे। मैने लाइन में लगने की कहा तो आगबबूला हो गए और काफी देर तक कहासुनी करने लगे। आरोपी है कि शाम चार बजे वह फिर अपने साथ...