वाराणसी, फरवरी 8 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। सरदार पटेल के 150वें जयंती वर्ष पर आयोजित 'भारत वैभव' के तहत रविवार को बीएचयू में 'नॉर्थ ईस्ट फेस्ट' का आयोजन हुआ। सरदार पटेल छात्रावास में उत्तर-पूर्व भारत की जीवंत संस्कृति, संगीत, नृत्य और स्वाद के उत्सव में बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं दर्शक उमड़े। मंच पर बीहू, चेराव (बांस नृत्य), होजागिरी, मणिपुरी रास, सत्रिया, बांगला सहित अन्य पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे परंपरागत परिधानों और लयबद्ध कदमों से पूरे परिवेश को पूर्वोत्तर जैसा बना दिया। महोत्सव के मुख्य अतिथि छात्र अधिष्ठाता प्रो. रंजन कुमार सिंह ने आयोजन के लिए छात्रावास संरक्षक डॉ. धीरेंद्र राय और डॉ. शैलेंद्र कुमार की सराहना की। उन्होंने पूर्वोत्तर से जुड़ी अपनी यादों को साझा किया। भारत वैभव के संयोजक डॉ. ...