आरा, मई 13 -- शाहपुर। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में बीस सूत्री कार्यन्वयन समिति की बैठक प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अंकित कुमार पांडेय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मनरेगा, पीएचईडी, आंगनबाडी, पशुपालन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आपूर्ति सहित अन्य सरकारी कार्यलयों पर चर्चा हुई। संबंधित अफसरों से सरकारी नियमानुसार कार्य करने पर विशेष रूप से जोर दिया गया है। कार्यों की समीक्षा की गई। इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अस्पताल के कार्यकलाप पर जमकर चर्चा की गई। इस अवसर पर बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, बीस सूत्री उपाध्यक्ष हीरालाल गुप्ता, सदस्य पंकज तिवारी, लालबुची देवी, ठाकुर दयाल राम, ठाकुर प्रसाद, अमर नाथ राय, आपूर्ति पदाधिकारी मार्कंडेय कुमार सिंह सहित अफसर और बीस सूत्री सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...