हाजीपुर, जुलाई 29 -- सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र सहदेई बुजुर्ग प्रखंड स्थित किसान भवन में बीस सूत्री की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता बीस सूत्री अध्यक्ष जागेश्वर सिंह कुशवाहा ने किया। बैठक में सबसे पहले उपस्थित होने वाले सदस्य और पदाधिकारियों का बीस सूत्री उपाध्यक्ष सह भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष प्रियंका कुमारी ने स्वागत करते हुए धन्यवाद दिया। वहीं सदस्यों ने बैठक में कई कई विभाग के पदाधिकारियों की अनुपस्थित रहने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया। बीस सूत्री के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष के लिए अलग-अलग कक्ष एवं एक कार्यालय उपलब्ध कराने के साथ सभी सदस्यों की नाम पट्टिका लगाने को कहा गया। बैठक में प्रस्ताव पारित कर सहदेई बुर्जुग बाजार में दुर्गा मन्दिर के निकट पीएचईडी के क्षतिग्रस्त पाईप लाईन की मरम्मती कराकर पानी की बर्बादी रोकने। पशुपालन ...