छपरा, मई 26 -- दिघवारा निसं। दिघवारा प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में सोमवार को बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति कार्यालय का उद्घाटन प्रदेश भाजपा अनुशासन समिति के अध्यक्ष व पूर्व विधायक बिनय कुमार सिंह व जदयू प्रदेश उपाध्याय बैधनाथ प्रसाद सिंह विकल ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। बीस सूत्री अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह, उपाध्यक्ष नीतेश कुमार पटेल समेत बीस सूत्री सदस्यों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके बीडीओ अमर नाथ, सीओ मिट्ठू प्रसाद, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि दिलीप कुमार सिंह, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष राजीव सिंह, भाजपा नेता कृष्णा राम, जयशंकर बैठा, विकास गुप्ता, मुखिया संघ अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, सरपंच संघ अध्यक्ष सच्चिदानंद सिंह, मुखिया गुड्डेश्वर सिंह, सोनपुर बीस सूत्री अध्यक्ष आदित्य कुशवाहा, मुखिया प्र...