जहानाबाद, जनवरी 15 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड में मौसम सुहाना होने के बाद गुरुवार को सभी स्कूल खुल गए। अत्यधिक ठंड के कारण वर्ग एक से लेकर आठवीं तक के स्कूल बंद थे। ठंड के करण 24 दिसंबर से 14 जनवरी तक स्कूल बंद रहा। गुरुवार को 20 दिनों के बाद स्कूलो मे फिर से रौनक आई। हालांकि प्रथम दिन स्कूलों में उपस्थिति काफी कम रही। इस संबंध में शिक्षकों ने बताया कि अधिकांश घरों में आज मकर संक्रांति का त्यौहार है। जिसके कारण काफी कम संख्या में बच्चे आए हैं। बच्चों को स्कूल खुलने की जानकारी भी नहीं है। स्कूल खुल ने के बाद धीरे-धीरे बच्चों की संख्या बढ़ेगी। हाई स्कूलों में छात्रों की संख्या पहले की तरह ही देखी गई। फोटो- 15 जनवरी जेहाना- 19 कैप्शन- जिले के मखदुमपुर मिडिल स्कूल में गुरुवार को लंच के समय खेलतीं बच्चियां।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.