लखनऊ, दिसम्बर 31 -- लखनऊ, संवाददाता। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में पुलिस मुख्यालय के पास एक बदमाश ने निजी कंपनी कर्मचारी का मोबाइल लूट लिया। करीब 20 दिन की जांच के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उन्नाव के पुरवा स्थित मिर्जापुर सुबहरी निवासी ऋषभ के मुताबिक वह अर्जुनगंज इलाके में नौकरी करता है। 8 दिसंबर की रात वह ड्यूटी से घर जा रहा था। इसी बीच जब वह पुलिस मुख्यालय के पास पहुंचा तो मोबाइल पर एक कॉल आ गयी। ऋषभ ने मोबाइल पर बात शुरू की। इसी बीच पीछे से आए एक बदमाश ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया और भाग निकला। पीड़ित ने 10 दिसंबर को थाने पर तहरीर दी थी। पुलिस ने मामले की जांच का वादा कर उसे वापस कर दिया था। जांच के बाद पुलिस ने 30 दिसंबर को मुकदमा दर्ज किया है। ...