सीतापुर, फरवरी 21 -- सीतापुर, संवाददाता। बिसवां कोतवाली इलाके में एक शिक्षक को भरोसे में लेकर उसकी मदद से एक बीसी सेंटर चलाने वाली महिला ने अपने करीबियों की मिलीभगत से 26 लाख रुपये का प्लाट एक महिला से लिखा लिया और उसको रुपये भी नहीं दिए। आरोपी महिला ने इसके अतिरिक्त शिक्षक से 10 लाख रुपये उधार लेकर भी नहीं लौटाए। जब पीड़ित ने रुपये व प्लाट वापस करने का दबाव बनाया तो उसे आरोपी महिला के परिजनों ने धमकियां दीं। पीड़ित ने महिला सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मूलत: सदरपुर के पोखरा कलां निवासी व हालपता मास्टर कालोनी बिसवां के रहने वाले वीरेंद्र कुमार वर्मा सकरन क्षेत्र के एक कपोजिट विद्यालय में शिक्षक हैं। पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि महमूदाबाद निवासी रवि ने बिसवां के पटेल नगर निवासी शालिनी से क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.