धनबाद, जनवरी 28 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। झरिया के जियलगोरा जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में बीसीसीएल की ओर से सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस उत्साह भरे वातावरण में मनाया गया। मौके पर बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल ने झंडोत्तोलन किया। उन्होंने परेड की सलामी ली। अपने संदेश में कहा कि बीसीसीएल ने अपने उत्पादन और संचालन क्षमता में पिछले कुछ वर्षों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में 2467 मिलियन टन उत्पादन से बढ़कर वित्तीय वर्ष 2024-25 में 40.50 मिलियन टन का उत्पादन प्राप्त करना हमारी निरंतर प्रगति का प्रमाण है। उन्होंने कंपनी क्षेत्र झरिया व रानीगंज में संचालित कंपनियों का जिक्र करते हुए कहा कि वर्तमान में बीसीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में 31 उच्च क्षमता एचइएएम पैच प्रचालन में हैं। वर्ष 2025-26 की अंतिम छमाही सीएमसी विभाग द्वा...