धनबाद, जुलाई 23 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। कोयला नगर स्थित अन्नपूर्णा हॉल में मंगलवार को 15 दिव्यांग लाभार्थियों को दैनिक जीवनचर्या को सहज बनाने के उद्देश्य से दीक्षा महिला मंडल बीसीसीएल ने व्हीलचेयर का वितरण किया। अध्यक्ष मिली दत्ता, उपाध्यक्ष पूर्बिता रमैया, नमिता सहाय और अर्चना अग्रवाल ने संयुक्त रूप से लाभार्थियों के बीच सहायता उपकरण का वितरण किया। मौके पर अध्यक्ष ने कहा कि यह कार्यक्रम दीक्षा महिला मंडल की सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवीय मूल्यों के प्रति संस्था के समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि समाज की सच्ची प्रगति तभी संभव है, जब समाज के प्रत्येक व्यक्ति को चाहे वह किसी परिस्थिति में हो, समान अवसर, सहयोग और संसाधन प्राप्त हो। संस्था का प्रयास है कि प्रत्येक व्यक्ति को गरिमापूर्ण जीवन जीने का अवसर मिले, जिससे बेहतर और सशक्त समाज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.