धनबाद, जनवरी 8 -- बाघमारा, प्रतिनिधि। सरकार की अनुशंसा पर बाघमारा में कुल 57.33 एकड़ अनाबाद जमीन पर कोयला खनन के लिए बीसीसीएल को 30 वर्षों के लिए लीज पर देने के मामले में बुधवार को बाघमारा अंचल कार्यालय में त्रिपक्षीय वार्ता हुई। बीसीसीएल के अधिकारी व इंदुकुरी आउटसोर्सिंग कंपनी के प्रतिनिधि गोपाल रेड्डी के के अलावा ग्रामीणों के साथ अंचलाधिकारी गिरिजानन्द किस्कू ने बैठक की। इसमें रैयतों कहा कि उक्त जमीन का उपयोग ग्रामीण सामाजिक व सार्वजनिक रूप से कर रहे हैं। इस पर बाघमारा सीओ ने सार्वजनिक उपयोग में आने वाले भूमि व स्थानों की लिखित जानकारी मांगी है। मामले में बाघमारा अंचलाधिकारी गिरिजानन्द किस्कू ने कहा कि राज्य सरकार के आदेश के बाद मधुबन व अन्य मौजा से जुड़े गैर आबाद जमीन की मापी कराकर जांच रिपोर्ट मांगी गई है। वहां के ग्रामीण रैयत उक्त जम...