बोकारो, जनवरी 20 -- बीसीसीएलकर्मी की मौत के बाद धरना-प्रदर्शन, पत्नी को मिला नियोजन दामोदा, प्रतिनिधि। बीसीसीएल बरोरा प्रक्षेत्र अंतर्गत दामोदा कोलियरी के एसडीएल हेल्पर भौला चौहान की मौत पर कोलियरी के कर्मियों और श्रम संगठनों के प्रतिनिधियों के द्वारा धरना-प्रदर्शन के बाद प्रबंधन ने मृतक के आश्रित को प्रोविजनल नियोजन दिया। मालूम हो कि दामोदा कोलियरी की उत्खनन परियोजना के एसडीएल हेल्पर भौला चौहान की कार्य स्थल पर ड्यूटी के दौरान बीते सात जनवरी को तबीयत बिगड़ गई थी। बीसीसीएल कर्मियों और परिजनों ने रीजनल अस्पताल डुमरा में भर्ती कराया। अस्पताल के चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सेन्ट्रल अस्पताल धनबाद रेफर किया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए 14 जनवरी को कोठारी अस्पताल कोलकाता बेहतर इलाज के लिए भेजा जहां पर इलाज के दौरान 18 जनवरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.