मधुबनी, मई 31 -- बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त क्रिकेट अंपायर एवं जिला क्रिकेट संघ के सदस्य 52 वर्षीय सुरेंद्र नारायण सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। स्व. सिंह झंझारपुर के भैरवस्थान थाना के नवटोल गांव के रहने वाले थे। दुर्घटना शुक्रवार की रात करीब 9.30 बजे अरेर थाना के बेनीपट्टी-रहिका एसएच 52 मुख्य पथ के धकजरी एवं हनुमान चौक के मध्य होना बताया जाता है। ऑटो एवं बाइक के टकराने से ऑटो सड़क किनारे लुढक गई वहीं बाइक दूर जा गिरी। बाइक पर सवार दोनों घायलों की पहचान बेनीपट्टी थाना के बनकट्टा गांव के भोगी राम के 17 वर्षीय पुत्र अभिषेक राम एवं चंदन राम के 18 वर्षीय पुत्र राम विनय राम के रूप में की गई है। अरेर पुलिस ऑटो एवं बाइक को जब्त कर ली है। ऑटो से बेनीपट्टी में चल रहे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में शामिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.