भागलपुर, अगस्त 5 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता भागलपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (बीसीई) में बीटेक सेमेस्टर-1 शैक्षणिक सत्र : 2025-26 के लिए कक्षा रूटीन जारी कर दिया गया है। कॉलेज में 28 जुलाई को कक्षाएं शुरू हो गई है। कक्षा को पांच सेक्शन में बांटा गया है। कक्षा का रूटीन कॉलेज के नोटिस बोर्ड और ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. ओमप्रकाश राय ने बताया कि सभी विद्यार्थियों को जरूरी नियमों से अवगत करा दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...