जहानाबाद, जनवरी 19 -- काक़ो ,निज संवाददाता। एसपी अपराजित लोहान के निर्देश पर अपराधियों तथा वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में काको थाने की पुलिस ने बीवीपुर गांव में छापेमारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति पवन मांझी बताया जाता है। इस मामले में थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि उक्त व्यक्ति पर मारपीट के एक मामले मे नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...