बदायूं, सितम्बर 8 -- उसावां। वीरमपुर भदेली गो संरक्षण केंद्र हमेशा से चर्चाओं में रहा है क्योंकि गोवंश दुदर्शा के शिकार रहते हैं। एक एनजीओ के तहत गो संरक्षण केंद्र को संचालित कर रखा है। एनजीओ संचालक केवल महीने की रकम हड़पता है और व्यवस्थाओं पर गौर नहीं करता है। कई बार चर्चा में आने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई। जबकि दर्जनों गोवंश की मौत हो चुकी है। एक बार फिर तीन गोवंश की मौत हो गई और कई गोवंश घायल हैं। बजरंग दल के हस्तक्षेप के बाद घायलों को उपचार मिल गया है। मगर तीन मृतक गोवंश को केयर टेकर दफ्न कर चुके थे। उस मामले में पुलिस भी गई लेकिन विभागीय कार्रवाई नहीं हुई है। जिससे आक्रोश व्याप्त है। ब्लॉक क्षेत्र वृहद गो संरक्षण केंद्र बीरमपुर भदेली में तीन गोवंशों की मौत हो गई। तीनों गोवंश की मौत उपचार के बिना हुई है और केयरटेकरों ने दफन कर दी।...