औरंगाबाद, फरवरी 21 -- फोटो- 21 फरवरी एयूआर 72 कैप्शन- पीड़ित परिवार को चेक देतीं शाखा प्रबंधक दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर बिहार ग्रामीण बैंक की भखरुआं मोड़ शाखा द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत आश्रित को दो लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया। बारुण रोड वार्ड संख्या-5 निवासी बिनेश्वर प्रजापति के परिवार को दो लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। शाखा प्रबंधक किरण सिंह ने सहयोगियों के साथ चेक सौंपा। बताया गया कि सड़क दुर्घटना में रीता देवी की मृत्यु के बाद बीमा के अंतर्गत यह राशि दी गई है, जिससे पीड़ित परिवार को आर्थिक सहारा मिलेगा। मौके पर सहायक प्रबंधक आशीष प्रिय रंजन सहित बैंककर्मी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.