रांची, दिसम्बर 18 -- रांची, संवाददाता। राज्य के बैंक व बीमा संगठनों के कर्मचारी व अधिकारियों ने गुरुवार को बीमा क्षेत्र में 100 प्रतिशत विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफडीआई) की अनुमति देने के विरोध में प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन अखिल भारतीय संगठनों के आह्वान पर कचहरी स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया रांची कार्यालय के समक्ष किया गया। इस दौरान सदस्यों ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा यह निर्णय देश, बीमा पॉलिसी धारकों व आम जनमानस के हित में नहीं है। साथ ही केंद्र सरकार से बीमा उद्योग के तहत 100: एफडीआई की नीति को तत्काल वापस लेने की मांग की। कहा कि यदि इसे वापस नहीं लिया जाता है तो आने वाले दिन और भी तीव्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। मौके पर प्रकाश उरांव, कुणाल कुमार, जे. पान्डे, एस भारती, एमएल सिंह, मनोज कुमार समेत कई अन्य उपस्थित थे।।

हिंदी हिन्दुस्ता...