अमरोहा, जनवरी 12 -- हसनपुर, संवाददाता। बीमा पॉलिसी की धनराशि हड़पने के लिए हत्या करने वाले संभल के गैंग के सदस्य प्रेमशंकर के बाद सुनील भी रहरा पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। उसने अपने साथियों के संग मिलकर रहरा क्षेत्र में सलीम की निर्ममता से हत्या के बाद मामले को हादसे का रूप देने के लिए शव को गाड़ी से रौंदा था। बाद में सलीम के बीमे का 78 लाख रुपया क्लेम हड़प लिया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि रहरा थाना क्षेत्र में अलीगढ़ मार्ग पर भट्ठे के पास 29 जुलाई 2022 को दिल्ली निवासी सलीम का शव बरामद हुआ था। प्रथम दृष्टया पुलिस ने इसे हादसा समझा था। शक होने पर पुलिस मामले की पुर्न विवेचना कर रही थी। विवेचना से खुलासा हुआ कि अभियुक्तों ने सलीम के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसके नाम पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.