ग्रेटर नोएडा। हिन्दुस्तान, मार्च 23 -- ग्रेटर नोएडा में आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक बेटे ने ही बीमा की रकम हड़पने के लिए अपने पिता की हत्या की थी। कासना कोतवाली पुलिस ने सात महीने की जांच और कड़ी मेहनत के बाद इस ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि मूलरूप से किशनगंज बिहार के रहने वाले प्रकाश बोसक परिवार के साथ सिकंदराबाद के बिस्वाना गांव में रहते थे। 8 अगस्त 2024 को कासना कोतवाली क्षेत्र के जंगल में प्रकाश बोसक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के बेटे संतोष ने अज्ञात लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने छानबीन के बाद इस हत्याकांड का खुलासा कर दावा किया कि मृतक के बेटे संतोष ने ही अपने पिता प्रकाश बोसक की हत्या क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.