नोएडा, फरवरी 15 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-आठ स्थित एक निजी बीमा कंपनी के कार्यालय में वरिष्ठ प्रबंधक के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ फेज-वन थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। दिल्ली के प्रीतमपुरा निवासी डॉक्टर चेतन तिवारी ने पुलिस को बताया कि वह टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस कंपनी (टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस) के नोएडा स्थित कार्यालय में वरिष्ठ प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। कंपनी में मेडिकल दावा से जुड़ी कुछ गड़बड़ियों को लेकर जांच चल रही है। जांच के दौरान पाया गया कि कुछ पॉलिसी धारकों ने गलत तरीके से दावा लिया है और एक ही बीमारी का दावा अन्य कंपनियों से भी लिया है। इसी सिलसिले में उन्होंने ममता देवी को कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। आरोप है कि महिला खुद नह...