संवाददाता, नवम्बर 11 -- दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार धमाके में अमरोहा के रहने वाले डीटीसी बस कंडक्टर अशोक (उम्र-34 साल) के अलावा खाद कारोबारी लोकेश अग्रवाल की भी जान गई है। अशोक अमरोहा के कोतवाली क्षेत्र के गांव मंगरौला के रहने वाले थे जबकि लोकेश हसनपुर के रहने वाले थे। लोकेश के परिवारीजनों का कहना है कि अपनी बीमार समधन को देखने सोमवार की सुबह ही दिल्ली गए थे। माना जा रहा है कि लोकेश ने ही अशोक को मिलने के लिए लाल किले के नजदीक बुलाया था। इसी बीच कार में ब्लास्ट होने से दोनों की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव घर लाए गए हैं। परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। गंगा घाट पर शवों के अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, नगर निवासी लोकेश अग्रवाल शहर के रहरा अड्डे पर खाद की दुकान चलाते थे। लोकेश अग्रवाल की समधन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.